राज्य

झाबुआ- कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झाबुआ- कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

कलेक्टर डॉ. भरसट ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की समीक्षा करते हुए प्रदेश में जिले की 22वीं रैंक में और सुधार के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पिछले सप्ताह जिले में कुल 720 शिकायतों का निराकरण किया गया, जिनमें 225 शिकायतें 50 दिवस से अधिक समय से लंबित थीं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखंड को पुरस्कृत किया जाए। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मेघनगर विकासखंड में भ्रमण के दौरान औद्योगिक इकाइयों के किए गए निरीक्षण की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 21 अधिकारियों द्वारा कुल 55 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया।

इनमें 16 इकाइयों से वैध सहमति प्राप्त हुई, 7 इकाइयां बंद पाई गईं तथा 9 इकाइयों में विभिन्न समस्याएं एवं कमियां चिन्हित की गईं। कलेक्टर ने निरीक्षण में कमियां पाए जाने वाली औद्योगिक इकाइयों को नियमानुसार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने मिशन ममता मंदिर के तहत जिले के 100 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के छफ।ै सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समग्र आधार एवं ई-केवाईसी संबंधी समस्याओं के कारण पंजीयन से वंचित महिलाओं की सूची संबंधित सचिवों को उपलब्ध कराकर समस्याओं का उचित समाधान करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा श्सम्पूर्ण सिकल केयरश् के तहत सिकल सेल मित्रों को मरीजों एवं उनके परिवारों से आत्मीय जुड़ाव बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए। समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान जिले के शिक्षकों की विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई।

शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने संबंधी आदेश सहित अन्य लंबित मांगों के संबंध में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा एक माह के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।