झाबुआ- कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र के निर्देश पर आज ईवीएम वेयर हाउस का बंद ताला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार मण्डलोई, नोडल अधिकारी ईवीएम वैशाली सिसोदिया एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।