राज्य

झाबुआ- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान रोटला का किया निरीक्षण

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झाबुआ- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान रोटला का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान सेल्समैन द्वारा अवगत कराया गया कि खराब गुणवत्ता का चावल प्राप्त हुआ है , कलेक्टर ने उसे वापस करने के निर्देश दिए । साथ ही कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर को बताया गया कि उचित मूल्य दुकान पर जुलाई माह से नया सेल्समैन कार्यरत है। इस दौरान हितग्राहियों द्वारा शिकायत की गई कि पूर्व सेल्समैन द्वारा राशन वितरण की एंट्री कर दी गई थी, लेकिन उन्हें राशन प्रदान नहीं किया गया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही को उसकी पात्रता के अनुसार समय पर निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अवनधती प्रधान, तहसीलदार रामा अंकिता भिड़े एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।