झाबुआ- पंचायत उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 39.94 प्रतिशत मतदान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 6 के राणापुर क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 38.06 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 60 हजार 942 मतदाता हैं। इनमें 11 हजार 928 पुरुष और 11 हजार 268 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह कुल 23 हजार 196 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं, थांदला विकासखंड की ग्राम पंचायत पलासडोर में दोपहर एक बजे तक 75.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
यहां कुल 3 हजार 187 मतदाताओं में से 2 हजार 415 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 1 हजार 212 पुरुष और 1 हजार 203 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 64 हजार 129 मतदाताओं में से 25 हजार 611 मतदाता दोपहर एक बजे तक मतदान कर चुके थे। मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय तक जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।