झाबुआ- राजवाड़ा चौक पर 4 सितंबर को होगा श्रीकृष्ण पर्व
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
झाबुआ के राजवाड़ा चौक पर कल 4 सितंबर को एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, दर्शन और संदेश पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा।
इसमें इंदौर की डॉ. गीता शर्मा और साथी द्वारा श्रीकृष्ण केन्द्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। वहीं जबलपुर की संजो बघेल और साथी भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के माध्यम से नृत्य, संगीत और भक्ति गायन के जरिए श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश को प्रस्तुत किया जाएगा।