राज्य

झाबुआ- संपूर्ण सिकल सेल केयर अभियान के तहत रामा एवं पारा में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झाबुआ- संपूर्ण सिकल सेल केयर अभियान के तहत रामा एवं पारा में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर द्वारा सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा में 64 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा में 37 मरीजों सहित कुल 101 सिकल सेल मरीजों का परीक्षण किया गया।

संपूर्ण सिकल सेल केयर अभियान का प्रमुख उद्देश्य सिकल सेल से प्रभावित प्रत्येक मरीज का चिन्हांकन कर उसे आवश्यक उपचार, नियमित फॉलोअप एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।

इसी क्रम में शिविर के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ सिकल सेल एनीमिया के प्रबंधन, नियमित जांच एवं उपचार के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र भायल, नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चोपड़ा एवं बीएमओ रामा डॉ. शैलेश बाबेरिया उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।