झाबुआ में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण पर्व
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
राजवाड़ा चौक पर कल 4 सितंबर को एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से होने वाले कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, दर्शन और संदेश पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम में इंदौर की डॉ. गीता शर्मा एवं साथी श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे, जबकि जबलपुर के संजो बघेल एवं साथी भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे। आयोजन संस्कृति विभाग, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और जिला प्रशासन के सहयोग से होगा।