राज्य

झाबुआ- युवा संगम 2 सितंबर को, युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झाबुआ- युवा संगम 2 सितंबर को, युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर

झाबुआ जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कल 2 सितंबर 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, झाबुआ में युवा संगम का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

18 से 35 वर्ष के 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्य युवा भाग ले सकते हैं। आवेदकों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति व फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और समग्र आईडी साथ लानी होगी।

मेले में निजी कंपनियों में उपलब्ध रोजगार अवसरों के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के अवसर भी उपलब्ध रहेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।