झालावाड़ में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद:राड़ी के बालाजी सब-स्टेशन पर मरम्मत कार्य, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक पावर कट
जयपुर विद्युत वितरण निगम झालावाड़ की और से 33/11 केवी सब-स्टेशन राड़ी के बालाजी पर मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार को झालावाड़ शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निगम के अनुसार, यह विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता अशोक कुमार श्योरान ने इस संबंध में जानकारी दी।बिजली कटौती से राड़ी के बालाजी रोड, हबीब नगर, पीएचईडी सीवरेज प्लांट, नला मोहल्ला, धनवाड़ा, बसेड़ा मोहल्ला, भगत सिंह कॉलोनी, इमामबाड़ा, पीलखाना, संजय कॉलोनी, फॉरेस्ट रोड और गोदाम की तलाई सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी सब-स्टेशन कोलाना से जुड़े गागरोन, बूढ़ मंडावर, मंडावर ग्रामीण, गोवर्धनपुरा, मुंडेरी और मिष्ठन फीडर के साथ-साथ 33/11 केवी सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी निर्धारित अवधि में बाधित रहेगी। जयपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि मरम्मत कार्य के बाद शहर के लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io