व्यापार

झांसी में चार दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, स्कूलों की छुट्टी:गणेश प्रतिमा विसर्जन तक कार-ऑटो बैन, लक्ष्मीगेट से मुरलीमनोहर मंदिर तक 'नो व्हीकल जोन'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झांसी में चार दिन का ट्रैफिक डायवर्जन, स्कूलों की छुट्टी:गणेश प्रतिमा विसर्जन तक कार-ऑटो बैन, लक्ष्मीगेट से मुरलीमनोहर मंदिर तक 'नो व्हीकल जोन'

झांसी में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर 22 से 25 सितंबर तक शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शोभायात्राओं और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। लक्ष्मी गेट, मुरली मनोहर मंदिर, कोतवाली, मानिक चौक और जवाहर चौक की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा।

विसर्जन कार्यक्रम खत्म होने तक यह डायवर्जन लागू रहेगा। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी वाहनों को इससे छूट रहेगी। वहीं, आज होने वाले जलबिहार कार्यक्रम के चलते सरकारी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी खंडेराव गेट: कोतवाली की तरफ 3 और 4 पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

सर्राफा बाजार/गंदीघर का टपरा: मुरली मनोहर मंदिर की तरफ जाने वाले 3 और 4 पहिया वाहनों को दाहिनी तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मिनर्वा चौराहा: कोतवाली की तरफ 3 और 4 पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। सिंधी तिराहा: मानिक चौक और जवाहर चौक की तरफ 3 और 4 पहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। मुरली मनोहर मंदिर: लक्ष्मी गेट की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को घास मंडी तिराहे से सागर गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

लक्ष्मी गेट: यहां से मुरली मनोहर मंदिर की तरफ सभी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। शांति भवन तिराहा: लक्ष्मी गेट की तरफ 3 और 4 पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। प्रतिमा पहुंचने के बाद बदलेगा रास्ता लक्ष्मी गेट पर गणेश प्रतिमा पहुंचने के बाद डीजे और श्रद्धालुओं को शांति भवन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

इसके बाद प्रतिमा को लक्ष्मी ताल की तरफ भेजा जाएगा। इससे विसर्जन स्थल पर भीड़ का दबाव कम किया जाएगा। लक्ष्मी ताल में एंट्री और निकासी अलग काली माता तिराहे से गणेश प्रतिमाएं लक्ष्मी ताल की तरफ बायीं ओर से जाएंगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी दायीं ओर से कराई जाएगी। चार दिन ये भी ध्यान रखें • खंडेराव गेट से कोतवाली की ओर 3-4 पहिया वाहन बंद।

• मिनर्वा चौराहा से कोतवाली की ओर एंट्री बंद। • सिंधी तिराहा से मानिक चौक-जवाहर चौक की ओर 3-4 पहिया वाहन बंद। • लक्ष्मी गेट से मुरली मनोहर मंदिर की ओर सभी वाहन बंद। • शांति भवन तिराहा से लक्ष्मी गेट की ओर 3-4 पहिया वाहन बंद। • मुरली मनोहर मंदिर से लक्ष्मी गेट जाने वाले वाहनों को घास मंडी तिराहा-सागर गेट की ओर भेजा जाएगा।

• एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे इमरजेंसी वाहनों को रास्ता दिया जाएगा। मऊरानीपुर-बंगरा में स्कूलों की छुट्टी मंगलवार को झांसी के मऊरानीपुर और बंगरा ब्लॉक के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड़ ने सोमवार को पत्र जारी किया है।

जिसमें कहा गया है कि मंगलवार 22 सितम्बर को मऊरानीपुर और बंगरा ब्लॉक में जलबिहार उत्सव के चलते यह निर्णय लिया गया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।