अपराध

झांसी में ग्राम प्रहरियों का सम्मान:SSP बोले-सरकार ने पुलिस के सहयोगियों का मनोबल बढ़ाया, अपराध रोकने में मिलेगी मदद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झांसी में ग्राम प्रहरियों का सम्मान:SSP बोले-सरकार ने पुलिस के सहयोगियों का मनोबल बढ़ाया, अपराध रोकने में मिलेगी मदद

झांसी के दीनदयाल सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों के लिए मानदेय बढ़ाने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के फैसले की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आईजी रेंज झांसी आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी गौरांग राठी, एसएसपी विकास कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रहरियों की भूमिका की सराहना की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने में ग्राम प्रहरी अहम भूमिका निभाते हैं।

गांवों में पुलिस का सूचना तंत्र होगा मजबूत ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आम लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। गांवों में होने वाली गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही और संभावित घटनाओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रहती है। मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से ग्राम प्रहरियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राम प्रहरियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। झांसी जनपद के ग्राम प्रहरी आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाएंगे।

इससे गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

ग्राम प्रहरियों के मानदेय और चिकित्सा सुविधा में वृद्धि से समाज में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी, जिससे अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी। यह कदम दिखाता है कि जब लोगों को सम्मान और सहायता मिले, तो वे अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाते हैं। समाज को भी एक-दूसरे की मदद करके, संघर्षों को संवाद और कानूनी मार्ग से सुलझाकर, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।