राजनीति

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे को CM योगी ने दी मंजूरी:डिफेंस कॉरिडोर और बीडा को जोड़ेगा, 7,968.30 करोड़ से होगा निर्माण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे को CM योगी ने दी मंजूरी:डिफेंस कॉरिडोर और बीडा को जोड़ेगा, 7,968.30 करोड़ से होगा निर्माण

झांसी और खासकर बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 7,968.30 करोड़ रुपए की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे बनाने को मंजूरी दे दी गई है।

एक्सप्रेसवे से बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। राज्य सरकार उठाएगी पूरा खर्च परियोजना पर होने वाला पूरा संभावित खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। इसमें केंद्र सरकार की किसी तरह की वित्तीय भागीदारी प्रस्तावित नहीं है।

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को सबसे बड़ा फायदा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा), डिफेंस कॉरिडोर और झांसी के आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी।

प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से आने-जाने वाले वाहनों को तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। निवेश और रोजगार को मिलेगी रफ्तार सरकार के मुताबिक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से बीडा और डिफेंस कॉरिडोर में औद्योगिक गतिविधियों, निवेश और कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है।

एक्सप्रेसवे के निर्माण और इसके बाद बढ़ने वाली आर्थिक गतिविधियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। 7,968.30 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे झांसी के औद्योगिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।