अपराध

झांसी में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागा बदमाश, VIDEO:स्कूल से बेटे को लेकर घर आ रही थी, 10 घंटे बाद मुठभेढ़ में दोनों अरेस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झांसी में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागा बदमाश, VIDEO:स्कूल से बेटे को लेकर घर आ रही थी, 10 घंटे बाद मुठभेढ़ में दोनों अरेस्ट

झांसी में बाइक सवार दो बदमाश महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। महिला स्कूल की छुट्‌टी होने पर अपने बेटे को लेकर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक से 2 बदमाश पीछा करते हुए आए। एक बाइक से उतरकर महिला के आगे-आगे चलने लगा।जबकि, दूसरा बाइक लेकर खड़ा हो गया। लगभग 50 मीटर दूर जाने के बाद बदमाश रुक गया। जैसे ही महिला पास में आई तो झपट्‌टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया। फिर दौड़कर बाइक पर बैठा और दोनों बाइक से भाग गए। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में सोमवार दोपहर 2 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने बदमाशों की पहचान की। देर रात लगभग 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। तब वे फायरिंग करने लगे। काउंटर अटैक में एक बदमाश के पैर में गोली गली है। जबकि दूसरे को घेरकर पकड़ लिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। उनसे लूटा गया मंगलसूत्र, दो तमंचे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल बाइक और 1250 रुपए बरामद हुए हैं। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए बेटे को लेने रोजाना स्कूल जाती थी महिला पूंछ थाना क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी रानी देवी (38) पत्नी महेंद्र राजपूत ने बताया- मैं वर्तमान में शिवाजी नगर के आवास विकास के पीछे किराए से रहती हूं। मेरा बेटा देवांश राजपूत (08) शिवाजी नगर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। सोमवार दोपहर 2 बजे बेटे को स्कूल लेने गई थी। छुट्‌टी होने पर बेटी को लेकर पैदल घर आ रही थी। रास्ते में बाइक से अज्ञात दो बदमाश आए और मेरा मंगलसूत्र छीनकर ले गए। मंगलसूत्र 10 ग्राम का था। जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। हमने 112 पर कॉल कर दी तो पुलिस आ गई। सीसीटीवी कैमरे देखे तो बदमाश रिकॉर्ड हो गए। सीसीटीवी फुटेज से हुई बदमाश की पहचान एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- पुलिस ने बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मुखबिरों के पास भेजे। तब एक बदमाश चिरगांव के धुआनी गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र शिवदयाल की पहचान हो गई। पुलिस उसे तलाशने में जुट गई। देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि बिजेंद्र अपने एक साथी के साथ दूसरी वारदात करने की फिराक में है। दोनों बाइक से मुस्तरा रोड से कैलाश रेजीडेंसी की ओर जाने वाले है। इस पर नवाबाद और स्वाट टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। जब दोनों बदमाश बाइक से आए तो रोकने की कोशिश की। तब वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। काउंटर अटैक में बिजेंद्र के पैर में गोली लगी। वहीं, उसके साथी कोछाभंवर के बनियान मोहल्ला निवासी आशीष विश्वकर्मा पुत्र राकेश विश्वकर्मा को घेरकर पकड़ लिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। काफी समय से रेकी कर रहे थे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर मालूम चला कि दोनों बदमाश काफी समय से महिला की रेकी कर रहे थे। महिला को स्कूल जाते समय में भी वह दोनों उसके पीछ-पीछे चल रहे थे। राजपूत कॉलोनी के पास पहुंचकर एक बदमाश बाइक से नीचे उतरकर उसके पीछे चलने लगा। महिला ने पैदल चल रहे युवक को आगे जाने के लिए रास्ता भी दिया, जैसे ही वह कुछ कदम आगे बढ़ा अचानक से पीछे मुड़कर उसने गले से मंगलसूत्र छीन लिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।