राजनीति

झांसी में पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी:बॉयफ्रेंड ने मांग भरी, फिर विवाहिता ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद,आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झांसी में पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी:बॉयफ्रेंड ने मांग भरी, फिर विवाहिता ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद,आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था

झांसी के चिरगांव में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके बाद मौके पर जुटे मोहल्ले के लोगों ने दोनों की शादी करा दी। पति के मुताबिक, उसके घर में ही प्रेमी ने पत्नी की मांग भरी और दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पत्नी को उसके मायके वाले भांडेर ले गए। अब पति ने अपने ससुराल पक्ष पर धमकी देने का आरोप लगाया है और एक ऑडियो भी वायरल किया है। पहले 2 तस्वीर देखिए...

पति बोला- लोगों ने मौके पर ही दोनों की शादी करा दी विवाहिता के पति राजेश प्रजापति के मुताबिक, उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद आसपास के कई लोग मौके पर जमा हो गए। राजेश का दावा है कि लोगों ने गुस्से में दोनों की शादी मौके पर ही करा दी।

वायरल वीडियो में प्रेमी विवाहिता की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे को वरमाला पहनाई गई। वीडियो में विवाहिता प्रेमी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती भी नजर आ रही है। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

शादी से पहले अफेयर की जानकारी होने का दावा राजेश का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद विवाहिता के मायके वालों को बुलाया गया था। इसके बाद उसके परिजन महिला को अपने साथ भांडेर ले गए। राजेश के मुताबिक, पत्नी के मायके पहुंचने तक उसके ससुर अपनी बेटी की गलती मान रहे थे।

राजेश का दावा है कि बातचीत के दौरान ससुर ने बताया कि शादी से पहले उन्हें बेटी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हो गई थी। उन्होंने बेटी से एक मोबाइल फोन भी छीन लिया था। हालांकि, बेटी के यह कहने पर कि वह अब प्रेमी से बात नहीं करेगी, उन्होंने मामला खत्म कर दिया और बाद में उसकी शादी राजेश से कर दी।

पत्नी को ले जाने के बाद धमकी देने का आरोप राजेश ने ससुराल पक्ष पर उसे और उसके बड़े भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने और मामला सामने आने के बाद ससुराल वाले उस पर कानूनी कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रहे हैं।

राजेश ने मोबाइल फोन की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है। उसका दावा है कि इसमें उसका ससुर उससे बातचीत करते हुए उसे धमका रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

ससुर बोला- रक्षाबंधन से पहले जेल भिजवा देंगे राजेश का आरोप है कि जब उसने ससुर से सवाल किया कि बेटी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने के बावजूद उसकी शादी उसके साथ क्यों कराई गई, तो ससुर नाराज हो गए। राजेश के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने बेटी को गलत मानने से इनकार करते हुए उसे ही बदनाम करने का आरोप लगाया।

राजेश का दावा है कि बातचीत के दौरान ससुर ने उसे रक्षाबंधन पर राखी नहीं बंधवाने देने और जेल भिजवाने जैसी धमकी दी। राजेश ने पुलिस से मामले की जांच कर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दोनों पक्ष से कोर्ट जाने को कहा इस पूरे मामले में चिरगांव थाना प्रभारी बलिराज शाही का कहना है कि विवाहिता को पति की शिकायत के आधार पर एक युवक के साथ थाने लाया गया था। यहां महिला ने पति के साथ नहीं रहने की बात कही थी। इसी के बाद उसे उसके मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए थे।

दोनों पक्ष को थाने आकर मामले में बातचीत करने के लिए कहा था लेकिन वह नहीं आए। इसी के बाद दोनों पक्ष को किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई के लिए परिवार न्यायालय में जाने की सलाह दी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।