देश

झांसी में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट:31°C तक जाएगा तापमान, तेज हवाएं भी चलेंगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झांसी में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट:31°C तक जाएगा तापमान, तेज हवाएं भी चलेंगी

झांसी में शुक्रवार को भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। आईएमडी के अनुसार बादल छाए रहने से आज तापमान में गुरुवार के मुकाबले मामूली गिरावट आएगी। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इससे पहले गुरुवार को मौसम विज्ञान विभाग ने झांसी में बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, सुबह हल्की बारिश के बाद दिन में तेज धूप निकल आई, जिससे उमस बढ़ गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। रात में हल्की बारिश हुई, लेकिन उमस से ज्यादा राहत नहीं मिली। पिछले 24 घंटे में जिले में 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शनिवार से पांच दिन नहीं कोई अलर्ट, बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से अगले पांच दिन झांसी में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, इस दौरान दिन में एक-दो बार बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान बढ़ते हुए 26 अगस्त तक अधिकतम 36 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अब तक 298.6 मिमी बारिश, सामान्य से 41 फीसदी कम झांसी में इस मानसून अब तक बारिश की स्थिति अच्छी नहीं रही है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 298.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 41 फीसदी कम है। बारिश कम होने से खेती-किसानी करने वालों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.

आदित्य सिंह के अनुसार अब तक हुई बारिश धान की फसल के लिए चिंताजनक है। हालांकि, दलहन और तिलहन की फसलों को इससे फायदा मिलेगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।