देश

झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

Relevance: PRIORITY Slug: AIR HOSTESS TRAINING Title: झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण Synopsis: झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड क्रू प्रशिक्षण की तैयारी पूरी, चयन साक्षात्कार संपन्न। अगले माह से शुरू होगा प्रशिक्षण।

Category: Government , Planning , Aviation Deadline: 24 AUGUST , RANCHI 24 अगस्त, रांची: झारखंड में अब युवाओं को एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड क्रू जैसे रोजगारोन्मुखी विमानन प्रशिक्षण की सुविधा राज्य में ही मिलने जा रही है।

झारखंड सरकार के नागर विमानन विभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के लिए चयन साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले माह से शुरू होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में आयोजित चयन साक्षात्कार में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, संचार कौशल, अंग्रेजी भाषा की दक्षता, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और विमानन क्षेत्र के प्रति रुचि का मूल्यांकन किया गया।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एस.पी. सिन्हा ने कहा कि देश में विमानन क्षेत्र के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में संस्थान का उद्देश्य झारखंड के युवाओं को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए एयरलाइंस, एयरपोर्ट, ग्राउंड हैंडलिंग, यात्री सेवा और एविएशन हॉस्पिटैलिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर उपलब्ध हो सकते हैं।

संस्थान युवाओं को प्रमाण-पत्र के साथ व्यावसायिक दक्षता, संचार क्षमता, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और उद्योग-उन्मुख कौशल से लैस करने पर जोर दे रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा इससे पहले कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्रशिक्षण भी शुरू किया जा चुका है।

चयन साक्षात्कार पूरा होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम वरीयता सूची माह के अंतिम सप्ताह में झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की संभावना है। चयनित अभ्यर्थियों को नामांकन और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी निर्धारित माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।