झारखंड में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का दूसरा दिन, लापुंग से आगे बढ़ी

अगस्त 25, नई दिल्ली: झारखंड में सरकारी भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों की यात्रा दूसरे दिन भी जारी रही। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने रांची जिले के ग्रामीण प्रखंड लापुंग से यात्रा को आगे बढ़ाया।
इससे पहले सोमवार को यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लुकैयाटांड से हुई थी। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि भी दी गई। देवेंद्र नाथ महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर छात्रों के समर्थन का दावा किया।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अपने भविष्य की चिंता है और भर्ती प्रक्रिया में सुधार उनकी प्रमुख मांग है। फ़ाइल फ़ोटो