व्यापार

झारखंड चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महुआ माजी से की मुलाकात, ट्रांसपोर्ट नगर जल्द शुरू करने की मांग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झारखंड चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महुआ माजी से की मुलाकात, ट्रांसपोर्ट नगर जल्द शुरू करने की मांग

Relevance: Priority Slug: FJCCI MAHUA MAJI

Short Headline: झारखंड चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महुआ माजी से की मुलाकात, ट्रांसपोर्ट नगर जल्द शुरू करने की मांग

Synopsis: झारखंड चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महुआ माजी से की मुलाकात, ट्रांसपोर्ट नगर जल्द शुरू करने और नो-एंट्री में जरूरी सामान के लिए तीन पहिया मालवाहक वाहनों को छूट देने की मांग।

Category: Government , Planning , Business , Economy

Deadline : 20 SEPTEMBER, RANCHI

20 सितंबर, रांची: व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विशेष रूप से ट्रांसपोर्ट नगर को जल्द से जल्द चालू करने तथा नो-एंट्री के समय तीन पहिया मालवाहक वाहनों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए शहर में प्रवेश की अनुमति देने की आवश्यकता पर बातचीत की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के शीघ्र संचालन से शहर के मुख्य मार्गों पर मालवाहक वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। वहीं छोटे व्यवसायियों की सुविधा को देखते हुए नो-एंट्री के दौरान तीन पहिया मालवाहक वाहनों के प्रवेश की अनुमति आवश्यक है। सांसद ने संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमण्डल में चैम्बर उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा, झारखण्ड प्रगतिशील यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह, आर जी टी ए के राजकिशोर सिंह, रविंद्र दुबे, ऋषिदेव यादव, प्रभाकर सिंह, एस बी सिंह, दीपक सिंह सुनील सिंह चौहान शामिल थे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

झारखंड चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महुआ माजी से मुलाकात करके ट्रांसपोर्ट नगर के प्रारंभ और नो‑एंट्री में आवश्यक सामान के लिये तीन‑पहिया मालवाहक वाहनों को छूट देने की मांग की है। यह विषय सार्वजनिक परिवहन और व्यापारिक लॉजिस्टिक्स से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्रांसपोर्ट नगर से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी, जिससे रोजगार के अवसर और व्यापारिक लेन‑देनों में सुविधा मिलेगी। आम जनता पर इसका असर तेज़ और सस्ती माल ढुलाई, कम लागत और बेहतर पहुँच के रूप में दिखेगा, जो ग्रामीण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।