झारखंड छात्र आंदोलन पर सियासी घमासान, BJP का सरकार पर हमला

अगस्त 25, नई दिल्ली: झारखंड में छात्र आंदोलन पर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। भाजपा ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों के साथ मारपीट को लेकर मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया है।
रांची में छात्रा प्रतिमा कुमारी के साथ कथित बदसलूकी के मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी भाजपा नेताओं के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मरांडी ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त को पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कई जिलों में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मारपीट की, लेकिन कार्रवाई छात्रों के खिलाफ की जा रही है। उन्होंने सरकार पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि अगर कथित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो आज से भाजपा संबंधित मजिस्ट्रेटों का घेराव करेगी। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। FILE PHOTO