झारखंड में एसआईआर के तहत विशेष आउटरीच आज से, पीवीटीजी और कमजोर वर्गों पर रहेगा फोकस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
झारखंड में मतदाता सूची को समावेशी बनाने के लिए 16 अक्टूबर तक चलेगा विशेष आउटरीच कार्यक्रम, बीएलओ पात्र वृद्धजनों, दिव्यांगों और कमजोर वर्गों तक पहुंचकरे देंगे सहयोग।
Short Headline: झारखंड में एसआईआर के तहत विशेष आउटरीच आज से, पीवीटीजी और कमजोर वर्गों पर रहेगा फोकस
12 अक्टूबर, रांची: राज्य में एसआईआर से जुड़े कार्य इन दिनों जोरों पर है। प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी जारी है। इधर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार की पहल पर मतदाता सूची को समावेशी बनाने के उद्देश्य से आज से विशेष आउटरीच शुरू किया जा रहा है, जो सोलह अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पीवीटीजी समुदाय और कमजोर वर्गों पर फोकस रहेगा। आउटरीच कार्यक्रम के दौरान बीएलओ और संबंधित अधिकारी वृद्धजनों, दिव्यांग जनों और कमजोर वर्गों के पात्र नागरिकों तक खुद पहुंचेंगे और उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रकि्रया में आवश्यक सहयोग देंगे।