देश

झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC-JSSC परीक्षाएं रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 21, नई दिल्ली: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की जेपीएससी 11वीं से 13वीं और फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा को रद्द करने के निर्णय पर रोक लगा दी है। जिसके कारण राज्य की राजनीति फिर एक बार गरमा गई है।

जेपीएससी-जेएस‌एससी रिफॉर्म मंच ने हेमंत सोरेन सरकार पर छात्रों को छलने का आरोप लगाते हुए आज सभी जिलों में सीएम हेमंत सोरने के पुतला दहन का आह्वान किया है, साथ ही इस बार और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। विपक्षी दल भाजपा भी सरकार पर आक्रामक हैं।

भाजपा का कहना है कि हेमंत सोरेन सरकार की ओर से छात्रहित में कोर्ट में कोई दलील पेश नहीं किया गया, जो कि राज्य भर के छात्रों के साथ अन्यान्य है। उधर JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थी नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं। कल दिन भर सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा निकाली।

आज भी इनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।