झारखंड: HC के फैसले के बाद छात्रों का शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा

अगस्त 21, नई दिल्ली: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की जेपीएससी 11वीं से 13वीं और फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा, सीजीएल, सीडीपीओ परीक्षा रद करने पर रोक लगा दी है। जिसके कारण राज्य की राजनीति फिर एक बार गरमा गई है। उधर JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थी नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं।
कल दिन भर सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा निकाली। आज भी इनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।वहीं जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने हेमंत सोरेन सरकार पर छात्रों को छलने का आरोप लगाते हुए आज सभी जिलों में सीएम हेमंत सोरने के पुतला दहन का आह्वान किया है।
साथ ही इस बार और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. छात्रों का आरोप है कि 26 दिनों तक चले लंबे आंदोलन के दबाव में सरकार ने परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द करने का फैसला लिया था। लेकिन अब कोर्ट में सरकार की ओर से पक्ष मजबूती से नहीं रखा गया, जिससे छात्रों के मन में सरकार की मंशा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
छात्र इसे सरकार और प्रशासन की मिलीभगत और अपने साथ धोखा बता रहे हैं। फोटो- झारखंड हाईकोर्ट (फाइल फोटो)