झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का दिल का दौरा पड़ने से निधन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 06, नई दिल्ली: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह सदर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
सुदिव्य कुमार सोनू के सीने में शनिवार रात अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उन्हें तत्काल गिरिडीह के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनका निधन हो गया।
सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते थे।
वह झारखंड सरकार में पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेल और युवा मामलों समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
(फोटो स्रोत- @jhar_governor)