झारखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए रांची में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
झारखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए रांची में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, विभिन्न विभागों और यूनिसेफ के प्रतिनिधि हुए शामिल, स्कूल-कॉलेजों को नशा मुक्त बनाने पर जोर, नशे की रोकथाम, जागरूकता और पुनर्वास को दी गई प्राथमिकता।
Short Headline: झारखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए रांची में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
नशा मुक्ति कार्यशाला, रांची, डीडी
रांची में नशामुक्ति पर राज्य स्तरीय कार्यशाला
विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि हुए शामिल स्कूल-कॉलेजों को नशा मुक्त बनाने पर जोर
नशे की रोकथाम, जागरूकता और पुनर्वास प्राथमिकता
एंकर नशा मुक्ति को लेकर महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से रांची में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने नशा मुक्त झारखंड बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। आने वाले दिनों में युवाओं को लक्षित कर ड्रग्स फ्री कैम्पस और अन्य अभियान भी चलाये जायेंगे।
होल्ड अप साउंड/रिपोर्ट
वीओ-1 रांची के एमडीआई बिल्डिंग में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से नशामुक्ति को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता और रोकथाम के प्रयासों को जरूरी बताया।
बाइट- उमाशंकर सिंह, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
वीओ-2 वहीं, समाज कल्याण विभाग की निदेशक किरण कुमारी पासी ने कहा कि स्कूल और कॉलेज परिसरों को नशा मुक्त रखने के लिए 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा का प्रावधान है। आने वाले दिनों में ड्रग फ्री कैंपस सहित अन्य जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
बाइट- किरण कुमारी पासी, निदेशक, समाज कल्याण विभाग
अंतिम वीओ कार्यशाला का उद्देश्य नशा उन्मूलन से जुड़ी नीतिगत कमियों को दूर करना और झारखंड को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को प्रभावी बनाना है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नशे की रोकथाम और पुनर्वास की रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग और यूनिसेफ समेत कई विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
रांची से कर्मवीर सिंह की रिपोर्ट।