झारखंड : परीक्षाएं रद्द होने के कारण नौकरी से बेदखल कर्मी मंत्रालय से हटाए गए, अब धरने पर बैठे

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द किए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) के मुख्य द्वार से हटा दिया गया। सचिवालय सुरक्षा टीम ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए अभ्यर्थियों से धरना समाप्त करने को कहा।
प्रशासन के निर्देश के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां लगाए गए टेंट और अन्य सामान हटा लिया और अब विधानसभा के समीप कुटे मैदान में धरना जारी रखने का फैसला किया है।
📡 स्रोत: NewsData.io