झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरे दीक्षांत समारोह में 5 गोल्ड मेडल समेत 207 उपाधी प्रमाण-पत्र वितरित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरे दीक्षांत समारोह में 5 गोल्ड मेडल समेत 207 उपाधि प्रमाण-पत्र वितरित, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और उत्तर प्रदेश के फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक जीके गोस्वामी हुए शामिल।
Short Headline: झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरे दीक्षांत समारोह में 5 गोल्ड मेडल समेत 207 उपाधि प्रमाण-पत्र वितरित
LEAD ALL LEAD 2 दीक्षांत समारोह 2.0, रांची, डीडी
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल कुल 5 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल
कुल 207 विद्यार्थियों के बीच उपाधियां वितरित
एंकर झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन रांची के आर्यभट्ट सभागार में हुआ। इस दौरान विभिन्न संकायों में सफल पांच विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, वहीं कुल 207 सफल विद्यार्थियों को उपाधि प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. रांची में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के पांच विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने गोल्ड मेडल देते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। बीबीए इन सिक्योरिटी मैनेजमेंट में अव्वल कृष्ण कांत कर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनकी इस सफलता से अभिभावक काफी खुश दिखे।
बाइट- संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल (स्टेज बाइट)
बाइट- कृष्ण कांत कर, गोल्ड मेडलिस्ट बाइट- माता-पिता
वीओ 02. बैचलर इन फॉरेंसिक साइंस में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले छात्र आकाश गुप्ता ने दीक्षांत समारोह को अविस्मरणीय बताया। वहीं, आकाश के अभिभावकों ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि उन्हें इस गौरवपूर्ण दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिला।
बाइट- आकाश गुप्ता, गोल्ड मेडलिस्ट बाइट- माता-पिता
वीओ 03. पोस्ट ग्रेजुएट इन क्रिमिनोलॉजी में कृति राज कुमारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक प्रभाव की चर्चा की। वहीं, उपाधी प्राप्त करने वाली आदित्या कुमारी ने क्रिमिनोलॉजी विषय की उपयोगिता से अवगत कराया।
बाइट- कृति राज कुमारी, गोल्ड मेडलिस्ट बाइट- आदित्या कुमारी, उपाधि प्राप्त छात्रा
अंतिम वीओ इस दीक्षांत समारोह के दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, उत्तर प्रदेश के फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक जीके गोस्वामी, विश्वविद्यालय के कुलपति राहुल कुमार पुरवार समेत विश्वविद्यालय के कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
डीडी न्यूज़ के लिए रांची से सहयोगी सौरभ कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।
LEAD 01
दीक्षांत समारोह, रांची, डीडी
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह
राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
5 गोल्ड मेडल समेत कुल 207 उपाधियां वितरित
एंकर झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने पांच गोल्ड मेडल प्रदान किए। कुल 207 विद्यार्थियों को उपाधि सौंपे गए। मौके पर विशिष्ट अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एवं उत्तर प्रदेश के फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक जी के गोस्वामी उपस्थित रहे।
होल्ड अप साउंड/ रिपोर्ट
वीओ 01. रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने 5 गोल्ड मेडल समेत कुल 207 मेधावी विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने रक्षा क्षेत्र में बेहतर तरीके से कार्य करने पर जोर दिया।
बाइट- संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल
वीओ 02. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम बताया और उन्हें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करने का संदेश दिया। श्री सेठ ने युवाओं से अनुशासन को जीवन में उतारने की अपील की और विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बाइट- संजय सेठ, रक्षा राज्यमंत्री
वीओ 03. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल उत्तर प्रदेश के फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के निदेशक जीके गोस्वामी ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने एआई के सकारात्मक प्रयोग पर भी जोर दिया और झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कोर्स स्ट्रक्चर की तारीफ की।
बाइट- जीके गोस्वामी, निदेशक, फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान, उत्तर प्रदेश
वीओ 04. राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और कुलगीत ने समारोह को खास बना दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति राहुल कुमार पुरवार ने बताया कि जल्द रक्षा प्रौद्योगिकी और साइबर सिक्यूरिटी से जुड़े कई कोर्स शुरु किए जाने की योजना है। इस विश्वविद्यालय में राज्य की आंतरिक सुरक्षा से लेकर रक्षा क्षेत्र से जुड़े विषयों की शिक्षा दी जाती है।
बाइट- राहुल कुमार पुरवार, कुलपति, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय
अंतिम वीओ समारोह के दौरान अतिथियों ने विश्वविद्यालय की स्मारिका का भी विमोचन किया। वहीं, समारोह के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपाधि और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इसे जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
डीडी न्यूज़ के लिए रांची से सहयोगी सौरभ कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।