राज्य

झारखंड में समावेशी मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झारखंड में समावेशी मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान जारी

झारखंड के सभी 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए विशेष कैंप जारी, एसआईआर के तहत आउटरीच अभियान और प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी जारी।

Short Headline: झारखंड में समावेशी मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान जारी

13 अक्टूबर, रांची: भारत निर्वाचन आयोग का समावेशी मतदाता सूची पर फोकस है। आयोग के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में विशेष कैंप के माध्यम से प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस काम के लिए 31 हजार से अधिक बीएलओ और करीब 8 सौ सहायक निर्वाचन निंबधन पदाधिकारी लगाए गए हैं।

राज्य के सभी 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी भी तैनात किए गए हैं। आयोग का यह प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। इधर, आज राज्य में एसआईआर के तहत कमजोर वर्गों के लिए आउटरीच अभियान भी जारी है। साथ ही प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तेजी से किया जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।