झारखंड में सरकार और छात्रों के बीच नहीं बन पाई सहमति
अगस्त 17, नई दिल्ली: झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता में भी प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है।
छात्र परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच, परीक्षा रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में सुधार समेत कई मांगें उठा रहे हैं। इन मांगों पर अब तक सहमति नहीं बनी है।
आंदोलनकारी छात्रों ने 18 अगस्त तक अपनी मांगों पर सरकार से स्पष्ट निर्णय की उम्मीद जताई है। इसके बाद 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम घोषित किया गया है।
इसी बीच सीआईडी की टीम जेएसएससी कार्यालय पहुंची और सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ शुरू की। टीम परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छात्रों से स्वयं मिलने की अपील की है। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को ‘‘लेटर-लेटर खेलना बंद करना चाहिए।’’
रांची में चल रहे जेपीएससी विरोध प्रदर्शन का सोमवार को 24वां दिन है। 14 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे प्रेम नायक ने कहा कि उनके हौसले अब भी बुलंद हैं और वह छात्रों के भविष्य के लिए आखिरी सांस तक छात्रों के भविष्य के लिए लड़ेंगे।