देश

झारखंड सरकार ने विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच अनियमितताओं के कारण रद्द की गई 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की

लेखक: AIR Delhi अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झारखंड सरकार ने विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच अनियमितताओं के कारण रद्द की गई 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की

झारखंड सरकार ने अनियमितताओं के कारण रद्द की गई 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की है। इनमें वर्ष 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग, और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड- टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाएं शामिल हैं।

रद्द परीक्षाओं में औषधि निरीक्षक, सहायक प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, सहायक अभियंता, सिविल जज, अपर लोक अभियोजक और फॉरेस्ट रेंज अधिकारी की भर्ती के लिए ली गई परीक्षाएं शामिल हैं। सरकारी पॉलिटेक्निक में व्याख्याता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन संरक्षक और अन्य प्रशासनिक तथा तकनीकी पदों की परीक्षाएं भी रद्द की गई हैं।

झारखंड सरकार की अधिसूचनाओं में कहा गया है कि अनियमितता से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय से फास्ट-ट्रैक अदालत गठित करने का अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा, जेपीएससी और जेएसएससी में आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली समिति दो महीने में रिपोर्ट सौंपेगी।

A
AIR Delhi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।