झरने में नहाने गया युवक 30फीट गहरे पानी में डूबा:दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था, तैरते हुए गहरे पानी में गया; रेस्क्यू जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →चित्तौड़गढ़ के श्रीपुरा गांव में झरने में नहाने गया युवक 30 फीट गहरे पानी में डूब गया। युवक अपने चार दोस्तों के साथ झरने में नहाने आया था। तैरते हुए युवक गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तैरना नहीं आने के चलते युवक को बचा नहीं सके। घटना भैंसरोड़गढ़ थाने के श्रीपुरा गांव से करीब 2 किमी दूर एक झरने में शनिवार शाम करीब 6 बजे की है।
देर रात तक सिविल डिफेंस की टीम और ग्रामीणों ने युवक की तलाश की, लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन नहीं मिला भैंसरोड़गढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल राधेश्याम कुमावत ने बताया- शाम करीब 6:10 बजे युवक के डूबने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लगभग 20 ग्रामीणों ने पानी में उतरकर कासिम की तलाश की।
श्रीपुरा गांव से तैरना जानने वाले ग्रामीणों को भी बुलाया गया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। पांच दोस्त झरने में नहाने आए थे जानकारी के मुताबिक, कासिम (22) अपने चार दोस्तों के साथ रावतभाटा से शाम करीब 4 बजे श्रीपुरा के झरने पर पहुंचा था। वहां मौजूद वन कर्मचारियों ने उन्हें झरने में नहाने से मना किया था।
इसके बाद वे वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर पानी में नहाने लगे। शुरुआत में सभी कम गहरे हिस्से में ही नहा रहे थे। तैरते हुए गहरे पानी की तरफ गया और डूबने लगा ग्रामीणों ने बताया कि झरने की गहराई करीब 30 फीट है। कासिम को तैरना आता था, जबकि उसके चार दोस्तों को तैरना नहीं आता था।
इसी दौरान कासिम तैरते हुए गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। उसने अपने दोस्त रेहान अंसारी को आवाज लगाकर मदद मांगी। जब रेहान उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, तो कासिम ने उसे रोकते हुए कहा कि पानी बहुत गहरा है, वो भी डूब जाएगा। इसके बाद कासिम गहरे पानी में चला गया और फिर दिखाई नहीं दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से कासिम की तलाश की, लेकिन असफल रहे। फिर सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, लेकिन रात ज्यादा होने के चलते युवक का पता नहीं चल सका। कासिम के पिता इम्तियाज हुसैन किसान हैं और अंजुमन कमेटी में कैशियर भी हैं। परिजनों के अनुसार, कासिम छात्र था और अपनी दो बड़ी बहनों का सबसे छोटा भाई था।
पुलिस, ग्रामीण और सिविल डिफेंस की टीमों की मदद से देर रात तक कासिम की तलाश जारी रही।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सुरक्षा का ज्ञान ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है। जब हम प्रकृति के साथ खेलते हैं, तो पहले अपनी क्षमताओं को समझना ज़रूरी है। यदि तैरना नहीं आता, तो गहरे पानी से दूर रहना ही बुद्धिमानी है। आपात स्थिति में शांत रहकर सही मदद मांगें। इस घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि तैयारी और जागरूकता से अनावश्यक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, और समाज को मिलकर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी बढ़ानी चाहिए।