झारखंड में एसआईआर का काम तेज, 13 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
झारखंड में एसआईआर के तहत फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के 13 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज किए गए। 30 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
Short Headline: झारखंड में एसआईआर का काम तेज, 13 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज
22 अक्टूबर, रांची: झारखंड में एसआईआर से जुड़े काम जोरों पर हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक फार्म 6 और फॉर्म 8 के 13 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज़ किये जा चुके थे। कल फॉर्म-6 के चार हजार से अधिक आवेदनों का डिजिटाइजेशन हुआ, जबकि डेढ़ हजार से अधिक फॉर्म-8 के आवेदन डिजिटाइज किये गए।
फार्म-6ए और फार्म-7 के प्रपत्र भी डिजिटाइज किये जा रहे हैं। दुर्गोत्सव के बाद दावा-आपत्ति पर सुनवाई की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0रवि कुमार ने बताया कि समावेशी मतदाता सूची पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इससे वंचित न रहे। एसआईआर के तहत 30 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।