झारखंड में एसआईआर का काम तेज, फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के 13 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
झारखंड में एसआईआर के तहत फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के 13 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज किए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने समावेशी मतदाता सूची पर जोर दिया।
Short Headline: झारखंड में एसआईआर का काम तेज, फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के 13 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज
20 अक्टूबर, रांची: झारखंड में एसआईआर से जुड़े कार्य जोरों पर हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कल तक फार्म 6 और फॉर्म 8 के 13 लाख से अधिक आवेदन डिजिटाइज़ किये जा चुके थे। कल फॉर्म-6 के दो हजार से अधिक आवेदनों का डिजिटाइजेशन हुआ, जबकि एक हजार से अधिक फॉर्म-8 के आवेदन डिजिटाइज किये गये।
दावा-आपत्ति पर सुनवाई की प्रकि्रया जारी है। कुछ मामलों में नोटिस पर सुनवाई की तिथि को दुर्गोत्सव के बाद निर्धारित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार ने बताया कि समावेशी मतदाता सूची पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक इससे वंचित न रहे। एसआईआर के तहत 30 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।