झीरम घाटी नक्सली हमला: आज आएगा फैसला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 5 सितंबर 2026 झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले के मामले में जगदलपुर एनआईए कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने वाली है। गौरतलब है कि पच्चीस मई वर्ष दो हजार तेरह को झीरम घाटी हमले में कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल और महेंद्र कर्मा समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच करीब तेरह वर्ष से चल रही है
नेताओं पर हुए अब तक के सबसे बड़े नक्सल हमले के मामले में ग्यारह नक्सलियों पर केस चलाया गया। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है अभियोजन पक्ष ने इस दौरान 101 गवाह और दस्तावेज पेश किए। नरसंहार की जांच के लिए अब तक दो न्यायिक जांच आयोग बने हैं।
पहले जांच आयोग का गठन 2013 में किया गया, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा इसके अध्यक्ष बने । इसी वर्ष राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को इसकी जांच सौंप दी गई थी। इसके बाद वर्ष दो हजार इक्कीस में दूसरा न्यायिक जांच आयोग बना।इसके जिम्मेदारी जस्टिस सतीश अग्निहोत्री और जस्टिस गुलाम मिनहाजुद्दीन को सौंपी गई थी।