राज्य

झिरनिया मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकला भव्य डोला पालकी भक्तिमय हुआ पूरा नगर

लेखक: Lala Jamalkar अंतिम अपडेट: 6 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
झिरनिया मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकला भव्य डोला पालकी भक्तिमय हुआ पूरा नगर

वायस ऑफ़ क्रांति लाला जामलकर खरगोन

खरगोन /झिरन्या। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को झिरन्या नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आस्था से सराबोर भव्य श्रीकृष्ण डोला एवं पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भक्ति गीतों और धार्मिक धुनों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के डोला एवं पालकी को श्रद्धापूर्वक सजाया गया था। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी।

यात्रा श्री परशुराम बस स्टैंड, सेवालाल चौक, पुराना बस स्टैंड, गुरुद्वारा चौक होते हुए त्रिवेणी नगर पहुंची और इसके बाद रामदेव बाबा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

आकर्षक झांकियां और धार्मिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियों के साथ डोला-पालकी, भगवान खाटू श्याम जी का दरबार, बैंड, मलखम, धार्मिक प्रस्तुतियां और विभिन्न आकर्षक आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

मार्ग में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। शोभायात्रा के दौरान ‘जय श्री कृष्ण’, ‘राधे-राधे’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे भी बड़ी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। शोभायात्रा के रामदेव बाबा मंदिर पहुंचने के बाद यहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

जन्मोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई और भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।

आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्तिभाव में नजर आए।इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया पर्व।

इस अवसर पर नगर में मुस्लिम समाज एवं सिख समाज एवं रामदेव बाबा समिति द्वाराभक्तों के लिए जगह-जगह पर स्वल्प् आहार की व्यवस्था की गई थी ।क्षेत्रीय विधायक झूमा सोलंकी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मण एवं डा हितेश मुजालदे ने भी भगवान लड्डूगोपाल के दर्शन किए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस आयोजन ने झिरनिया नगर में धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जयकारों के साथ झिरन्या में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

L
Lala Jamalkar

लाला जमालकर खरगोन के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं। लंबे समय से क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने ला रहे हैं। उनका अनुभव और जमीनी पत्रकारिता महत्वपूर्ण है।