झुंझुनूं के मोहन सिंह ने अंडर-18 लॉन्ग जंप में 7.32 मीटर छलांग लगा बनाया नया स्टेट रिकॉर्ड
अजमेर में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित राजस्थान जूनियर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर के आठ एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन एथलीटों ने नए स्टेट रिकॉर्ड के साथ चार गोल्ड मेडल, एक रजत, तीन कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता में अंडर-18 की लॉन्ग जंप स्पर्धा में 7.32 मीटर की छलांग लगाकर एथलीट मोहनसिंह ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने नया स्टेट रिकॉर्ड बनाया। इससे पूरे प्रदेश में जिले का मान बढ़ा। अंडर-18 की 110 मीटर हर्डल्स में कार्तिक ने स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-16 ग्रुप में 80 मीटर हर्डल्स में बालिका एथलीट रोशन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-18 की 400 मीटर दौड़ में खेलो इंडिया सेंटर के पीयूष ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। अंडर-16 में एथलीट अमन ने 80 मीटर हर्डल्स में शानदार प्रदर्शन किया।
रोशन गोल्ड मेडल राज्यस्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-18 में नया राज्य रिकॉर्ड बनाने वाले एथलीट मोहनसिंह ने बताया कि निरंतर प्रैक्टिस से यह उपलब्धि मिली। खेलो इंडिया के एथलेटिक्स कोच अनिल भाकर, थ्रो कोच सपना चाहर के कुशल मार्गदर्शन से उन्हें अपनी खामियां दूर करने का मौका मिला।
अब वे देश के लिए एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वे अब नेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयारी तेज कर रहे हैं। वे नेशनल में पदक जीतना चाहते हैं। वहीं अंडर-16 में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोशन ने बताया कि वे स्वर्ण पदक के लिए पिछले दो साल से कड़ी मेहनत कर रही थीं।
पिछली बार वे कम अंतर से पदक से चूक गई थीं। इसके बाद उन्होंने दोबारा तैयारी की। इसके बाद वे गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं। अब उन्होंने नेशनल में पदक जीतने का लक्ष्य बना लिया है। पदक विजेताओं व प्रशिक्षकों का किया सम्मान : जिले के खिलाड़ियों का शुक्रवार को स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सम्मान किया गया।
जिला खेल अधिकारी राजेश ओला की अगुवाई में कोच अनिल भाकर, थ्रो कोच सपना चाहर के साथ पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी ओला ने कहा कि खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम से मिली सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। इस दौरान एथलीट और खेल विभाग के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
जिले की महिला एथलीटों ने एक रजत के साथ दो कांस्य पदक हासिल किए। इसमें अंडर-16 की बालिका एथलीट हीना ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो पदक जीते। अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में हीना ने रजत पदक हासिल किया।
वहीं 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया।एथलीट रिया ने अंडर-18 की लॉन्ग जंप में कांस्य पदक हासिल किया। सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी ओला ने कहा कि खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम से मिली सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io