झूठे निकले रोजगार देने के सभी वायदे: अरुण चौहान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भाजयुमो ने मल्टी टास्क भर्ती में अनियमितताओं के लगाए आरोप
अक्तूबर 30, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में हुई भर्ती को लेकर भाजपा ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आरोप लगाया है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और योग्य उम्मीदवारों के बजाय चहेते लोगों को नौकरी देने के उद्देश्य से प्रक्रिया अपनाई गई।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने बताया कि 40 पदों के लिए करीब 800 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से केवल 120 उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और मंत्री के करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया गया और सिर्फ सरकार के चाहते लोगों को ही कॉल लेटर जारी किए गए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 29 अक्तूबर को प्रदेश सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया था उसके बावजूद भी भर्ती प्रक्रिया को अमल में लाया गया भाजयुमों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। उन्होंने यह भी कहा की भर्ती प्रक्रिया में कई लोग ऐसे शामिल हुए हैं जिन्हें एक ही संस्थान से 8 वीं कक्षा के सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं उन्होंने आशंका जताई कि फर्जी तरीके से इन सर्टिफिकेट को जारी किया गया है जिसकी जांच होनी चाहिए।
भाजपा के मोर्चा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ वायदा खिलाफी की है उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रति वर्ष 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का फायदा किया था मगर हकीकत यह है कि प्रदेश में युवाओं को स्थाई रोजगार नहीं मिल पा रहा है और लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है।
बाईट: अरुण चौहान, जिला अध्यक्ष, भाजयुमो