अपराध

जिभी के समीप सड़क दुर्घटना में केरल निवासी युवक की मृत्यु, युवती घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिभी के समीप सड़क दुर्घटना में केरल निवासी युवक की मृत्यु, युवती घायल

सितंबर 21, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): कुल्लू ज़िला के बंजार उपमंडल में गत शाम जिभी-सोझा मार्ग पर पन्डला नाला, निचला सोझा के समीप एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवती घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के अनुसार, वह अपनी टैक्सी से सोझा से जिभी की ओर आ रहा था।

उसके आगे एक मोटरसाइकिल जा रही थी, जिस पर एक युवक और एक युवती सवार थे। पन्डला नाला के समीप मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से चलाने के कारण मोटरसाइकिल सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सबीन मैथ्यू कुरैन सुपुत्र के.एम. कुरियकोसे निवासी कंदनदान हाउस, मज़हूवाननूर, डाकघर पीरामबदूर, जिला- इरनाकुलम, केरल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मोटरसाइकिल पर सवार अक्षरा जोसे सुपुत्री के. वी. जोसे कट्टूबलील, निवासी कट्टाटुकुलम, कोठामंगलम, जिला-इरनाकुलम, केरल घायल हो गई, जिसे मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सीएच बंजार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे आगे के उपचार के लिए आरएच कुल्लू रेफर किया गया है।

इस संदर्भ में पुलिस थाना बंजार में अधीन धारा 281, 125(a) एवं 106 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। दुर्घटना के कारणों एवं अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर जिभी-सोझा मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना के बारे में है, जिसमें एक केरल निवासी युवक की मृत्यु और एक युवती घायल हुई। यह विषय सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करता है। दुर्घटना की गंभीरता इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि ग्रामीण मार्गों पर भी तेज गति और अव्यवस्थित यातायात के कारण जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सड़क पर अधिक सतर्क रहें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनें, गति सीमाओं का पालन करें और रात्रि में सावधानी बरतें। यदि आप किसी दुर्घटना के साक्षी हैं, तो तुरंत मदद करें और पुलिस को सूचित करें। इस घटना से हमें यह याद दिलाता है कि जीवन नाज़ुक है और हमें एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति और सतर्कता दिखानी चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।