राज्य

जीएसएस के औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जीएसएस के औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा शहर के कई जीएसएस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घास, टूटी खिड़कियां और उखड़ा फर्श मिलने पर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

कोटा, 3 अक्टूबर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को कोटा शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित बिजली ग्रिड सब-स्टेशनों (जीएसएस) का औचक निरीक्षण किया। मंत्री का काफिला अलग-अलग क्षेत्रों के जीएसएस पर पहुंचा, जहां उन्होंने बिजली व्यवस्था और परिसर के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई जीएसएस परिसरों में अव्यवस्थाएं सामने आईं। परिसर में घास उगी हुई थी, खिड़ियां टूटी मिलीं और कई जगह फर्श उखड़ा हुआ नजर आया। व्यवस्थाओं कीर्जा मंत्री ने संबंधित कंपनी को भी कार्यप्रणाली में सुधार करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी ने स्थिति पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से नाराजगी जताई और रखरखाव में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को जीएसएस परिसरों की नियमित निगरानी और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था से जुड़े परिसरों के रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

ऊर्जा मंत्री ने संबंधित कंपनी को भी कार्यप्रणाली में सुधार करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी ने अपने कार्यों में सुधार नहीं किया तो उसके खिलाफ टर्मिनेट करने की कार्रवाई की जा सकती है।

बाइट - हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।