व्यापार

जिला बनने के 14 साल बाद बालोद बिजली दफ्तर को जोन का दर्जा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिला बनने के 14 साल बाद बालोद बिजली दफ्तर को जोन का दर्जा

भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय बालोद के बिजली दफ्तर का प्रशासनिक ढांचा बदल गया है। जिला बनने के 14 साल बाद बालोद के बिजली दफ्तर को अब सब डिविजन से जोन का दर्जा मिल गया है। इसका सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड व कामकाज अलग-अलग स्तर पर संभाला जाएगा।

विभागीय सेटअप के अनुसार जोन में एक एई और दो जेई पदस्थ रहेंगे। जोन का दर्जा मिलने की पुष्टि कर सीएसईबी के एई हेमंत हिरवानी ने बताया कि क्षेत्र और जिम्मेदारियां बंटने से मौजूदा वर्कलोड कम होगा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग से जेई की जिम्मेदारी तय की जा सकेगी। इसका असर फॉल्ट, बिजली आपूर्ति, नए कनेक्शन और उपभोक्ता शिकायतों के काम पर पड़ने की उम्मीद है।

जोन का दर्जा नहीं मिलने से सब डिविजन अंतर्गत एक ही कार्यालय से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े कामकाज हो रहे थे। नए सब स्टेशन से एक ही स्रोत पर निर्भरता घटेगी बालोद शहर में सदर रोड, पांडेपारा, बुधवारी बाजार, संजय नगर, रामदेव, मधु चौक, बुढ़ापारा और लोहारारोड सहित आसपास के इलाकों में नए सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है।

पहले शहर के 10 हजार से ज्यादा कनेक्शन एक ही सब स्टेशन से जुड़े होने के कारण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर लोडिंग की समस्या आती थी। अब सप्लाई क्षेत्र अलग होने से एक ही सब स्टेशन पर पूरा दबाव नहीं रहेगा। विभाग का दावा है कि इससे फॉल्ट होने पर बड़े क्षेत्र की बिजली बंद होने की स्थिति भी कम होगी।

जोन का दर्जा मिलने से उपभोक्ताओं को राहत क्षेत्रवार जेई की जिम्मेदारी होने से फॉल्ट और स्थानीय समस्या के लिए संबंधित अधिकारी तक पहुंच आसान होगी। ग्रामीण इलाकों के लिए अलग जेई रहने से गांवों के फॉल्ट, लाइन विस्तार और ट्रांसफार्मर संबंधी काम अलग से मॉनिटर किए जा सकेंगे। शहरी और ग्रामीण कनेक्शन अलग होने से भविष्य में ट्रांसफार्मर, नई लाइन और क्षमता बढ़ाने की जरूरत का आकलन क्षेत्रवार किया जा सकेगा।

शहर में सप्लाई होने पर किसी एक सब स्टेशन में खराबी का असर पूरे शहर पर पड़ने की संभावना कम होगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।