जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

जालौन में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण कर सेवा पुस्तिका, जीपीएफ और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। उन्होंने शिक्षकों की पेंशन, जीपीएफ और चयन वेतनमान से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और निर्धारित ड्रेस कोड में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।