राज्य

जिला चंबा के जनजातीय उप मंडल पांगी को राज्य का प्रथम प्राकृतिक खेती उपमंडल किया घोषित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिला चंबा के जनजातीय उप मंडल पांगी को राज्य का प्रथम प्राकृतिक खेती उपमंडल किया घोषित

सितंबर 25, चंबा (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उनके उत्पाद का उचित व लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी कड़ी में जिला चंबा के जनजातीय उप मंडल पांगी को राज्य का प्रथम प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया है। इसके तहत घाटी में प्राकृतिक खेती से उत्पादित जौ का समर्थन मूल्य 80 रूपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। इसके परिणाम स्वरूप घाटी में इस वर्ष बड़ी मात्रा में किसानों ने अन्य नकदी फसलों को छोडकर जौ को नकदी फसल के रूप में उगाया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।