अपराध

जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर

01 अक्तूबर 2026, पौड़ी गढ़वाल: जिला कारागार पौड़ी में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित दस दिवसीय मोमबत्ती और अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में 21 बंदियों को मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बंदियों से सजा पूरी होने के बाद स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर प्रशिक्षण में सीखे हुनर को रोजगार का आधार बनाने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू करने की अपील की।

जेल अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि कारागार सिर्फ दंड का स्थल नहीं, ब्लकि हमारा प्रयास है कि कारागार को सुधारात्मक, पुर्नवास और कौशल केंद्र बनाएं ताकि बंदियों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन आए।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- अशोक जोशी, मुख्य विकास अधिकारी

बाइट- कौशल कुमार, जेल अधीक्षक

वीडियो एवं फोटो

कैप्शन- जिला कारागार पौड़ी में बंदियों को दिया गया मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।