अपराध

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागू ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फागू ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

अक्तूबर 12, शिमला (हिमाचल प्रदेश): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों तथा प्रवेश-निकास रजिस्टर की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस में अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही वेयरहाउस को खोला एवं बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी प्राप्त की और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, एसडीएम ठियोग डॉ. शंशाक गुप्ता, तहसीलदार संजीव शर्मा, निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कैप्शन: ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण के दौरान उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप(बाएं) व अधिकारी (दाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर ज़ोर देकर चुनावी अखंडता की रक्षा करना, न केवल लोकतंत्र का आधार है, बल्कि नागरिकों के विश्वास को भी सुदृढ़ करता है। जब हम किसी भी संस्था की रक्षा के लिये सतर्क रहते हैं, तो हम समाज में पारदर्शिता और जवाबदेही का संदेश देते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि छोटी-छोटी सतर्कता से बड़े अपराधों को रोका जा सकता है, और हम सभी मिलकर एक सुरक्षित, न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।