खेल

जिला ओलंपिक संघ की साधारण सभा, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कमेटी गठित

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिला ओलंपिक संघ की साधारण सभा, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कमेटी गठित

भास्कर न्यूज | दौसा मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को राजेश पायलट स्टेडियम में खेल दिवस के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष एवं भामाशाह केदार प्रसाद मीणा ने की। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से जारी आदर्श खेल संहिता 2025 के प्रावधानों को अंगीकार किया गया।

बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी जिले में खेलों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को खेल मंत्री एवं खेल परिषद के सचिव तक पहुंचाएगी।

जिला ओलंपिक संघ के सचिव शिवचरण रावत ने बैठक में बताया कि खेलों में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था के लिए संहिता के प्रावधानों को अपनाया गया है। जिला ओलंपिक संघ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले दौसा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई। जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष मीणा ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

बैठक में प्रदीप नागर, मोहम्मद मुंशी खान, इरफान अहमद, चंद्रेश शर्मा, राधाकिशन बैरवा, जिला खेल अधिकारी कजोड़ मल नारायण, रशीद भाई, कृष्णावतार रावत, सूबे सिंह और राकेश गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।