देश

जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित: नरदेव सिंह कंवर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित: नरदेव सिंह कंवर

अक्तूबर 06 सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिला सिरमौर में पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों को बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के 1471 पंजीकृत कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 5,78,81,725 रुपये की राशि वितरित की।

जिला सिरमौर में विभिन्न योजनाओं के तहत 131 लाभार्थियों को 45,15,100 रुपये की राशि वितरित की गई। इनमें शिक्षण छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 118 लाभार्थियों को 38,24,100 रुपये, विवाह सहायता योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 1,53,000 रुपये, मुख्यमंत्री विधवा/दिव्यांग/निराश्रित महिला आवास योजना के तहत 2 लाभार्थियों को 2 लाख रुपये, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 2,03,000 रुपये तथा मातृत्व/पितृत्व सहायता योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 1,35,000 रुपये की राशि प्रदान की गई।

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे कामगार, जिन्होंने पिछले पूरे वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया है, श्रम कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र कामगार तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पात्र कामगारों की ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन का कार्य भी किया जा रहा है। जिन कामगारों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे अपना आधार कार्ड, बोर्ड का पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर श्रम कार्यालय में निःशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं और बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।