जिला योजना समिति चुनाव की तैयारियां तेज, निर्वाचक नामावली का कार्यक्रम जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
05 सितम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखण्ड में हरिद्वार के जिला पंचायत क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी जिलों में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारिणी जारी हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन 8 सितंबर को किया जाएगा। 10 सितंबर को निर्वाचक नामावली के निरीक्षण और दावे-आपत्ति दाखिल करने की प्रक्रिया होगी। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 12 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर को होगा।
उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम का स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। साथ ही, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत मुख्यालय और सभी नगर निकायों के मुख्यालयों में निर्वाचक मंडल की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि निर्वाचक नामावली तैयार करने से संबंधित सभी कार्यवाही जिला मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग ऑफिसर पूरी करेंगे।