देश

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया

लेखक: AIR Dehradun अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया

23 अगस्त 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में जिला योजना से जुड़ी मांगों को लेकर यमुनोत्री विधायक का धरना समाप्त हो गया है। जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में विधायक संजय डोभाल और उनके समर्थकों द्वारा दिया जा रहा धरना जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से बातचीत के बाद समाप्त हुआ।

वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने जनहित से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला योजना वर्ष 2026-27 में स्वीकृत योजनाओं के संशोधन और पुनर्विचार को लेकर विधायक के सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को अगस्त माह के अंत तक बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आश्वासन से संतुष्ट होकर विधायक संजय डोभाल ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। संलग्न- फोटो (कैप्शन_आश्वासन से संतुष्ट होकर विधायक संजय डोभाल ने धरना समाप्त किया)

A
AIR Dehradun

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।