जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखा भोजन

बस्ती। बस्ती जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, रुधौली का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय, भोजन एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने विद्यालय के कक्षों, छात्रावास, रसोईघर और कक्षाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और स्वयं भोजन की गुणवत्ता परखी।
भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन को निर्देश ...
📡 स्रोत: NewsData.io