राजनीति

जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर बैठक सम्पन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिलाधिकारियों  की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन को लेकर बैठक सम्पन्न

रायबरेली में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के अंतर्गत प्रकाशित आलेख्य सूची के संबंध में चर्चा की गई तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।इसीके साथ आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्तमान संसद सदस्य, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर सूची के संबंध में प्राप्त आपत्तियों, शिकायतों एवं सुझावों पर विचार करते हुए उनका निस्तारण किया जाना है।

इसके उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा । जिलाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया निर्धारित मानकों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की जानी चाहिए, जिससे आगामी निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।