खेल

जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच

जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम पहली बार भारत दौरे पर आने वाली है.

इस ऐतिहासिक टूर के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. 16 अक्टूबर-28 अक्टूबर के बीच तीन टी20 मैच और तीन ही ODI मैच खेले जाएंगे. जोसेफीन नकोमो टीम की कप्तानी कर रही होंगी.

टी20 सीरीज के तीन मैच क्रमशः 16 अक्टूबर, 18 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे. ये तीनों मैच छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में खेले जाएंगे.

वनडे सीरीज के मैच 23 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को खेले जाएंगे. ये तीनों मैच वडोदरा स्थित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले जाएंगे.

जिम्बाब्वे टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि वह अभी अपने घरेलू मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर वेस्टइंडीज को चित्त करके आ रही है.

वह जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे पहली जीत रही. बताते चलें कि आगामी वनडे सीरीज ICC वीमेंस चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

ZC retains history-making Zimbabwe Women squad for India tour Details 🔽 https://t.co/obQV7xzm15 https://t.co/GxIdcqMrUY

Zimbabwe Cricket - Women (@zimbabwewomen) October 9, 2026

खासतौर पर दोनों की वनडे सीरीज बहुत महत्वपूर्ण होगी, जिसमें ICC वीमेंस चैंपियनशिप के पॉइंट्स दांव पर लगे होंगे.

चूंकि जिम्बाब्वे विश्व की टॉप टीम के साथ खेल रही होगी, यह उसके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नई छाप छोड़ने का सुनहरा अवसर होगा.

जिम्बाब्वे टीम के पास बल्लेबाजी में माडेस्टर मुपाचिकवा शार्न मायर्स, चिपो मुगेरी और बिलव्ड बीजा भी होंगी. वहीं गेंदबाजी में न्याशा ग्वानजुरा लीड कर रही होंगी.

कप्तान नकोमो के अलावा नोवमेलो सिबांदा के बास खूब सारा इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव होगा.

मगर जिम्बाब्वे के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि ODI फॉर्म

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।